हम पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा दरियापुर

दरियापुर गांव निवासी मनोज मांझी की हत्या के मामले में हम के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है.

खिजरसराय. दरियापुर गांव निवासी मनोज मांझी की हत्या के मामले में हम के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है. मनोज उत्तर प्रदेश के जौनपुर में ईंट-भट्ठे पर काम करते थे, जहां ठेकेदार व स्थानीय मजदूरों ने उनकी हत्या कर दी. शव को डरा-धमका कर गांव भेजा गया. सरबहदा थाने की मदद से पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन अब तक न तो गिरफ्तारी हुई है, न ही मुआवजा मिला है. प्रतिनिधिमंडल में सांसद प्रतिनिधि नंदलाल मांझी सहित कई पदाधिकारी शामिल थे. उन्होंने वरीय अधिकारियों से बात कर तत्काल मुआवजा व गिरफ्तारी की मांग की. मृतक के परिजन व ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >