गया में आज : वियतनाम के राष्ट्रपति के दौरे को लेकर बोधगया में हाई लेवल मीटिंग, पढ़ें शहर के सभी प्रमुख कार्यक्रम

जिले में सोमवार का दिन पूरी तरह से उच्च स्तरीय बैठकों, वीवीआईपी दौरों की तैयारियों और प्रशासनिक सुनवाई के नाम रहने वाला है.

गया. जिले में सोमवार का दिन पूरी तरह से उच्च स्तरीय बैठकों, वीवीआईपी दौरों की तैयारियों और प्रशासनिक सुनवाई के नाम रहने वाला है. शहर में होने वाले प्रमुख प्रशासनिक कार्यक्रमों का विस्तृत शेड्यूल इस प्रकार है:

सुबह 10:00 बजे – उत्तर कोयल परियोजना की समीक्षा :

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बिहार भू-भाग के अंतर्गत आने वाली उत्तर कोयल जलाशय योजना के अवशेष (बचे हुए) कार्यों की अहम समीक्षा बैठक होगी. यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से आयोजित की जाएगी.

सुबह 11:00 बजे – डीएम का जनता दरबार:

आम जनमानस की समस्याओं को सीधे सुनने और उनके त्वरित निवारण के लिए जिलाधिकारी का जनता दरबार आयोजित किया जाएगा.

दोपहर 12:00 बजे – वीवीआइपी आगमन की तैयारी:

वियतनाम के राष्ट्रपति के संभावित बोधगया भ्रमण को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है. उनकी सुरक्षा और तैयारियों के मद्देनजर बोधगया में निरीक्षण और एडवांस सिक्योरिटी लायजन (ASL) की अहम समीक्षा बैठक होगी.

शाम 05:00 बजे – लोक शिकायत की सुनवाई:

दिन के अंत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से द्वितीय अपील (लोक शिकायत निवारण) की सुनवाई की जाएगी, जिसमें लंबित मामलों का निपटारा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >