गया जी के बागेश्वरी रेलवे गुमटी का हाइट गेज बैरियर मालवाहक वाहन ने तोड़ा, ROB निर्माण स्थल पर मची अफरा-तफरी

Height Gauge Barrier Damaged: गया जी में बागेश्वरी रेलवे गुमटी के पास आरओबी निर्माण स्थल पर मालवाहक वाहन की टक्कर से हाई गेज बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया.

गया जी से रोहित की रिपोर्ट
Height Gauge Barrier Damaged:
गया जी में बागेश्वरी रेलवे गुमटी के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के दौरान लगाया गया हाइट गेज बैरियर गुरुवार सुबह एक मालवाहक वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद कुछ देर तक अफरा-तफरी रही, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया.

Height Gauge Barrier Damaged: मालवाहक वाहन की टक्कर से टूटा हाई गेज बैरियर

जानकारी अनुसार बागेश्वरी रेलवे गुमटी के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के कारण भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए कलाली मोड़ के समीप हाइट गेज बैरियर लगाया गया था. गुरुवार सुबह एक मालवाहक वाहन बैरियर से टकरा गया, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

Gaya Ji News: बैरियर के नीचे से वाहन निकालने की कोशिश पड़ी भारी

स्थानीय लोगों के अनुसार, वाहन चालक ने प्रतिबंध के बावजूद बैरियर के नीचे से वाहन निकालने का प्रयास किया. इसी दौरान वाहन बैरियर से टकरा गया. घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना के समय आसपास अधिक भीड़ नहीं थी. यदि वहां ज्यादा लोग मौजूद होते, तो बड़ा हादसा हो सकता था. इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

गया जी की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

Gaya Ji ROB: आरओबी निर्माण के चलते भारी वाहनों पर है रोक

बागेश्वरी रेलवे गुमटी पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने बड़े और मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई है. इसी उद्देश्य से हाई गेज बैरियर और अन्य सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

स्थानीय लोगों ने की निगरानी बढ़ाने की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त हाई गेज बैरियर की जल्द मरम्मत कराने और निर्माण स्थल के आसपास निगरानी बढ़ाने की मांग की है. उनका कहना है कि इससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकेगा. प्रशासन की ओर से क्षतिग्रस्त बैरियर की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की उम्मीद है. साथ ही वाहन चालकों से निर्माणाधीन क्षेत्र में लगाए गए यातायात प्रतिबंधों और सुरक्षा संकेतों का पालन करने की अपील की गई है.

Also Read: गया जी: आज दोपहर में गरज-चमक के साथ होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >