गया जी में मूसलाधार बारिश से सड़कों पर जलजमाव, कचरे से बढ़ी लोगों की परेशानी

गया जी के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश के बाद सड़कों पर गंभीर जलजमाव हो गया है, जिससे आवाजाही प्रभावित हुई है. सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म होने के बावजूद कचरे के ढेर से परेशानी और बदबू बढ़ गई है.

Gaya Ji Rain Waterlogging : शाम करीब पांच बजे के बाद से करीब आधे घंटे गया जी शहर के चांदचौरा, नवागढ़ी, राजेंद्र आश्रम, जीबी रोड सहित अन्य मोहल्लों में मूसलाधार बारिश हुई, जबकि बाइपास इलाके में बारिश नहीं के बराबर हुई. वर्तमान समय में बारिश एक मोहल्ले में हो रही है, तो दूसरे मोहल्ले में सूखा रह रहा है. शिवाजी की छापामार लड़ाई की तरह बारिश भी हो रही है. इन इलाकों में बारिश जमकर हुई.

सड़क पर जलजमाव और आवाजाही प्रभावित

इसकी वजह से सड़कों पर जलजमाव हो गया. करीब घंटे भर के लिए पैदल व दोपहिया वाहन से इन सड़कों पर आवाजाही लगभग ठप रही. बड़े वाहन चले. लोग सड़कों पर छाता लगाकर गुजर रहे थे. बारिश की वजह से फुटपाथी दुकानदारों को अधिक परेशानी हुई.

कचरे का उठाव नहीं होने से बढ़ी दुर्गंध

इधर, सफाईकर्मियों की पिछले पांच दिनों तक चली हड़ताल के खत्म होने के तीसरे दिन भी सड़कों से कूड़े का उठाव नहीं कराया जा सका है. इसकी वजह से कचरा इतना फैल गया है कि आधी सड़कों तक चला आया है. बारिश के बाद ये कचरे सड़कों पर बेतरतीब तरीके से और बिखर गए. एक तो पहले से दुर्गंध आ रही थी और बारिश के कारण बदबू और बढ़ गई है. आसपास रहने वाले या उधर से गुजर रहे लोगों को सड़ांध से तबीयत खराब हो रही है.

Also Read : बोधगया : निरंजना नदी में 18 वर्षीय युवक डूबा, रिवर साइड रोड जाम कर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, जानिए पांच तस्वीरों में पूरी खबर

तापमान और बिजली की स्थिति

शनिवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा. ऐहतियातन बिजली गुल कर दी गई थी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kanchan kr sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >