गुजरात में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आकर गया के युवक की मौत, गांव में मातम

Gayaji News: गुरुआ के नवावचक गांव के जितेंद्र कुमार की गुजरात में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. वह काम के सिलसिले में वहीं रहते थे. हादसे की खबर से गांव में शोक की लहर है और परिजन शव लाने की तैयारी में जुटे हैं.

Gayaji News(डॉ प्रमोद कुमार वर्मा): गुरुआ थाना क्षेत्र के सिमारु पंचायत अंतर्गत नवावचक गांव निवासी अखिलेश प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र कुमार की गुजरात में ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना गांव पहुंचते ही परिवार समेत पूरे इलाके में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

ग्रामीण अशोक कुमार ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए बताया कि जितेन्द्र कुमार काफी सरल स्वभाव का युवक था. वह करीब दस वर्षों से गुजरात में रहकर एक कंपनी में काम करता था और उसी की कमाई से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. मृतक दो भाइयों में छोटा था और परिवार की जिम्मेदारी उठाने में हमेशा आगे रहता था.

ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह वह गैस सिलिंडर भरवाने के लिए रेलवे लाइन पार कर रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसा इतना भयावह था कि उसका शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था, जिससे पहचान करना भी मुश्किल हो गया. काफी प्रयास के बाद उसकी पहचान हो सकी और घटना की सूचना परिजनों को दी गई.

गांव में लोग शव के आने का इंतजार कर रहे

घटना की खबर मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई. गांव के लोग शव को गुजरात से लाने की व्यवस्था में जुट गए हैं. ग्रामीणों ने आपस में चंदा इकट्ठा कर परिजनों की मदद के लिए पैसे भेजे हैं. इधर गांव में लोग शव के आने का इंतजार कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >