गया जी की गुड्डी कुमारी को मिलेगा राजकीय शिक्षक सम्मान, पांच सितंबर को पटना में होंगी सम्मानित

गया की गुड्डी कुमारी को शिक्षा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राजकीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी विद्यालय के विकास और बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. शिक्षक दिवस पर पटना में होगा सम्मान समारोह.

Gaya Ji Teacher News : डोभी मध्य विद्यालय, बहेराडीह की प्रभारी प्रधानाध्यापिका गुड्डी कुमारी को शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान, नवाचारपूर्ण शिक्षण शैली और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए राजकीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए चुना गया है. उन्हें शिक्षक दिवस के अवसर पर पांच सितंबर को पटना में आयोजित राजकीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा. टीएलएम निर्माण, खेल आधारित गतिविधियाँ और अनोखे शिक्षण प्रयोग उनकी पहचान रहे हैं.

19 साल से शिक्षण कार्य में हैं सक्रिय

गुड्डी कुमारी ने वर्ष 2007 से स्कूल में सेवाएं दीं, तब स्कूल के पास अपना भवन तक नहीं था. कठिन परिस्थितियों में भी उनके समर्पण और मेहनत से विद्यालय की बुनियादी सुविधाओं के विकास तथा अपने भवन के निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका रही है. उनके प्रयोगों से बच्चों की पढ़ाई में रुचि, रचनात्मकता, अनुशासन और सहभागिता में सुधार हुआ है.

पहले उन्हें अपर मुख्य सचिव द्वारा ‘टीचर ऑफ़ द मंथ’ पुरस्कार भी मिल चुका है, जिससे उनके कार्यों को नई पहचान मिली है. चयन की खबर से विद्यालय परिवार, शिक्षकों और शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है. सहकर्मी शिक्षक, संतोष कुमार वर्मा, अक्षय कुमार, संदीप कुमार, रगेबुल हसनैन, नीरज कुमार, धीरू कुमार, चंद्रशेखर सिंह सहित सैकड़ों शिक्षकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

शिक्षकों का कहना है कि यह सम्मान न केवल गुड्डी कुमारी की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि उन सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों में भी निष्ठा से बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए काम कर रहे हैं. यह उपलब्धि शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण और नवाचार का प्रतीक मानी जा रही है.

गया के स्कूल में छात्रों के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापिका निलंबित; टीसी के बदले वसूली का आरोप

गया में सीयूएसबी छात्रों को मिला निवेश का ज्ञान, वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम में शेयर बाजार का लाइव डेमो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Omkar sinha dobhi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >