गया जी में जेवर लुटेरों का हाफ एनकाउंटर, दो अपराधियों के पैर में लगी गोली

Gayaji News: गया जिले के गुरुआ बाजार में 27 मई 2026 की शाम को स्वर्ण व्यवसायी प्रभाकर कुमार वर्णवाल से 45 लाख की बड़ी लूट हुई थी

गुरुआ (गया जी) रौशन कुमार की रिपोर्ट
Gaya ji News: गया जी में जेवर लुटेराें का हाफ एनकाउंटर हुआ. जिसमें दो अपराधियों के पैर में गोली लगी है. बता दें कि गुरुआ बाजार में 27 मई 2026 की शाम को स्वर्ण व्यवसायी प्रभाकर कुमार वर्णवाल से 45 लाख की बड़ी लूट हुई थी, जिसमें अपराधियों ने विरोध करने पर उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया. उसके बाद व्यवसायी ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी के आधार पर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी. सोमवार देर रात सूचना मिली की कुछ अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है.

खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर चलाई गोली

सूचना की सत्यापन पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. अपराधी खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दी. पुलिस कार्रवाई के दौरान अपराधियों के पैर में गोली लगी. गोली लगने के बाद पुलिस दोनों अपराधियों को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है.

मामले की जांच की जा रही

एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि स्वर्ण व्यवसायी से लूटपाट मामले में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने गयी थी. इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. पुलिस की ओर से कार्रवाई में दो अपराधी घायल हो गए. मामले की जांच की जा रही.

Also Read: गयाजी में पुलिस का बड़ा एक्शन, ज्वेलरी कारोबारी लूटकांड में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, एक आरोपी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >