नदी में डूबने से बच्ची की मौत

मोरहर नदी में स्नान के दौरान डूबी, परिवार में कोहराम

मोरहर नदी में स्नान के दौरान डूबी, परिवार में कोहराम फोटो- गया बेलागंज- 3000- रोते-बिलखते परिजन. प्रतिनिधि, बेलागंज. पाई बिगहा थाना क्षेत्र के सुरौधा गांव के समीप मोरहर नदी में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गयी है. जानकारी के मुताबिक, सुरौधा गांव निवासी रंजीत कुमार की आठ वर्षीय पुत्री रजनी कुमारी नदी में स्नान करने गयी थी. उसी दौरान अधिक पानी में चले जाने के कारण डूबने से मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पाई बिगहा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है. पाई बिगहा थानाध्यक्ष बैरिस्टर राम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया गया है. आपदा राहत के तहत मृतक के परिवार को मुआवजे के लिए अनुशंसा की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Roshan kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >