पिज्जा डिलीवरी बॉय से लूट, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

Gayaji News: गयाजी में एक पिज्जा डिलीवरी बॉय से कुछ बदमाशों ने पैकेट में रखे 2700 रुपये लूट लिया. वह होम डिलीवरी देने जा रहा था तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया. पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.

Gayaji News(उदय शंकर): गयाजी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा से मधुमति आश्रम जाने वाली मार्ग पर मंगलवार की रात लगभग 11 बजे बाइक सवार पिज्जा डिलिवरी बॉय से कुछ बदमाशों ने मारपीट कर पैकेट में रखे 2700 रुपया लुट लिया. इधर पिज्जा डिलिवरी बॉय अखिलेश कुमार ने स्थानीय थाना में लिखित तहरीर देकर दो लोगों को पहचान कर नामजद आरोपित बनाया है.

गुलाबी गांव का रहने वाला है पीड़ित

पीड़ित अखिलेश ने बताया कि वह मूल रूप से अतरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलाबी पर गांव का रहने वाला कृष्णा यादव का बेटा है और वर्तमान समय में नारायण नगर मुहल्ले में किराया पर कमरा लेकर पास के डोमिनोज पिज्जा होम में डिलीवरी का काम करता है.

पिज्जा डिलीवरी करने जाने के दौरान हुई घटना

वह होम डिलीवरी देने जा रहा था तभी बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया. इसमें भोला मांझी और उसका दोस्त निरंजन को नामजद आरोपित बनाया है. इधर पुलिस घटना स्थल के पास आरोपियों के घर पर छापेमारी की, लेकिन सभी बदमाश भाग खड़े हुए.

Also Read: कैमूर के भगवानपुर बाजार में बुलडोजर कार्रवाई, पुलिस ने अल्टिमेटम देने के बाद लिया एक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By kumarsuryakant

kumarsuryakant is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >