गया में जनगणना जागरूकता को लेकर निकाली गई रैली, लोगों को किया गया जागरूक

राजकीय मध्य विद्यालय गुरुआ के द्वारा बुधवार को नामांकन सह जनगणना जागरूकता अभियान रैली निकाली गई. रैली का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक मिथलेश राम ने किया.

Census 2027: (डॉ. प्रमोद कुमार वर्मा) राजकीय मध्य विद्यालय गुरुआ के द्वारा बुधवार को नामांकन सह जनगणना जागरूकता अभियान रैली निकाली गई. रैली का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक मिथलेश राम ने किया. कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंजीत कुमार भी शामिल हुए. रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने स्लोगन और जागरूकता संदेशों के माध्यम से लोगों को जनगणना के प्रति जागरूक किया.

जनगणना के लिए किया गया जागरूक

प्रधानाध्यापक मिथलेश राम ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को सही और पूरी जानकारी देने के लिए प्रेरित करना है, ताकि जनगणना के आंकड़े सटीक और सत्य हो सके. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंजीत कुमार ने भी लोगों से जनगणना कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करने तथा प्रगणकों को सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की.

छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली

जागरुकता रैली मध्य विद्यालय गुरुआ से बाजार होते हुए भवानी स्थान तक गई, फिर बस स्टैंड से मीरचक होते बडही विगहा तक गई और बाजार होते वापस लौट गई. मौके पर शिक्षिका मंजू कुमारी सिन्हा,संवेदिता कुमारी, दीपा कुमारी, संध्या कुमारी, शिक्षक सत्येन्द्र कुमार, सुरेन्द्र कुमार सुमन समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

Also Read: Rohtas News: रोहतास में फिलिंग स्टेशन के मालिक का शव बरामद, इलाके में मची खलबली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत बिहार के चर्चित चैनलों में से एक News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >