गयाजी के डबूर पंचायत पैक्स चुनाव में मतदान जारी, अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबले ने बढ़ाई दिलचस्पी

Gayaji News: गयाजी के गुरारू प्रखंड के डबूर पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर बुधवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है. बथानी मिडिल स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ देखी जा रही है.

GayaJi News: (गुरारू प्रखंड से सुमित कुमार की रिपोर्ट)
गयाजी के गुरारू प्रखंड के डबूर पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर बुधवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है. बथानी मिडिल स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ देखी जा रही है. अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला होने के कारण चुनावी माहौल काफी गर्म और रोचक बना हुआ है.

सुबह से मतदान केंद्र पर उमड़ रही मतदाताओं की भीड़

मतदान शुरू होते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मतदान केंद्र पहुंचने लगे. अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए महिला और पुरुष मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. शांतिपूर्ण माहौल में मतदान प्रक्रिया जारी है. मतदान केंद्र पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो.

अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला

इस बार पैक्स अध्यक्ष पद के लिए बैजनाथ पाण्डेय, उपेंद्र यादव और धनंजय सिंह चुनाव मैदान में हैं. तीनों प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं. उनके समर्थक भी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए लगातार सक्रिय बने हुए हैं.

चुनावी माहौल को लेकर ग्रामीणों में उत्सुकता

त्रिकोणीय मुकाबले के कारण पंचायत में चुनावी चर्चा तेज है. ग्रामीणों के बीच चुनाव परिणाम को लेकर काफी उत्सुकता देखी जा रही है. मतदान के दौरान विभिन्न बूथों पर प्रत्याशियों के समर्थकों की सक्रियता भी नजर आ रही है. मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है.

अधिकारी लगातार कर रहे मतदान प्रक्रिया की निगरानी

मतदान केंद्र पर बीडीओ संभव कुमार सिंह, एमओ चंदन कुमार सहित पुलिस बल मौजूद हैं. अधिकारी लगातार मतदान प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि मतदाताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

Also Read: बोधगया में पैक्स चुनाव आज, मोचारिम में 8 और कन्हौल में 3 प्रत्याशी मैदान में, 2700 मतदाता करेंगे मतदान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >