शेरघाटी से लापता तीन छात्राएं हावड़ा जंक्शन से बरामद, 12 घंटे में गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Gayaji News: शेरघाटी से लापता हुई तीन नाबालिग छात्राओं को गया पुलिस ने कोलकाता के हावड़ा जंक्शन से सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के 12 घंटे के अंदर कार्रवाई करते हुए छात्राओं को खोज निकाला. मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है.

Gayaji News(नवीन कुमार मिश्रा): शेरघाटी से लापता हुई तीन नाबालिग छात्राओं को गया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोलकाता के हावड़ा जंक्शन से सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है. मामले की जानकारी सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि 20 मई को एक छात्रा कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी.

विशेष टीम का गठन

परिजनों द्वारा खोजबीन करने पर पता चला कि उसकी दो सहेलियां भी अपने घर नहीं पहुंची हैं. इसके बाद तीनों छात्राओं के परिजनों ने शेरघाटी थाना में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. बालिकाओं की सकुशल बरामदगी को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी शेरघाटी-1 के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया.

तीनों कोलकाता से बरामद

टीम ने तकनीकी अनुसंधान, आसूचना संकलन और विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया. जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि तीनों छात्राएं कोलकाता में हैं. सूचना मिलते ही विशेष टीम कोलकाता रवाना हुई और हावड़ा जंक्शन पहुंचकर तीनों को सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस के अनुसार प्राथमिकी दर्ज होने के मात्र 12 घंटे के भीतर यह सफलता हासिल की गई.

पुलिस की छापेमारी जारी

फिलहाल तीनों छात्राओं से पूछताछ की जा रही है और उनके कोलकाता पहुंचने के कारणों की जांच चल रही है. वहीं इस मामले में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

लड़कियां अपने परिवार वालों पर दबाव बना रही थी

सिटी एसपी ने बताया कि लड़कियां अपने परिवार वालों पर दबाव बना रही थी कि उन्हें पैसा कमाना है और इसके लिए वह रिल बनाना भी चाहते हैं. पुलिस लड़कियों के लापता मामले को लेकर अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है.

Also Read: कैमूर में बोरे में शव मिलने की अफवाह से हड़कंप, जांच में निकले मरे हुए मुर्गे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >