गयाजी दौरे पर प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा, विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

Gayaji News: बिहार सरकार के कृषि मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार सुबह गया पहुंचकर भगवान विष्णु के प्रसिद्ध धाम विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना की.

Gayaji News: ( गया से नीरज कुमार की रिपोर्ट)
बिहार सरकार के कृषि मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार सुबह गया पहुंचकर भगवान विष्णु के प्रसिद्ध धाम विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने भगवान श्री विष्णु चरण सहित मंदिर में स्थापित अन्य देवी-देवताओं के दर्शन कर प्रदेश और जिले की सुख-समृद्धि की कामना की.

विष्णुपद मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना

गुरुवार सुबह विष्णुपद मंदिर पहुंचे प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने भगवान विष्णु के चरणों में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया और मंदिर परिसर में स्थापित अन्य देवी-देवताओं के भी दर्शन किए. मंदिर में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं और मंदिर प्रबंधन के लोगों ने भी उनका स्वागत किया.

समीक्षा बैठक में शामिल होने समाहरणालय रवाना हुए

मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद प्रभारी मंत्री समाहरणालय के लिए रवाना हो गए, जहां उन्हें जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में भाग लेना था. बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं, प्रशासनिक कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की जानी है. जिला प्रशासन ने बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

दोपहर में 20 सूत्री बैठक

प्रभारी मंत्री दोपहर में समाहरणालय में आयोजित 20 सूत्री समिति की बैठक में शामिल होंगे. इसके बाद शाम चार बजे से नागरिक परिषद की बैठक में भाग लेकर जिले के विकास, जनसुविधाओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे. बैठकों और अन्य कार्यक्रमों के बाद प्रभारी मंत्री रात में गया स्थित सर्किट हाउस में रुकेंगे. जिला प्रशासन की ओर से उनके दौरे को लेकर आवश्यक सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं.

Also Read: गयाजी दौरे पर आज प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा, 20 सूत्री और नागरिक परिषद की मीटिंग में होंगे शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >