गयाजी दौरे पर आज प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा, 20 सूत्री और नागरिक परिषद की मीटिंग में होंगे शामिल

Gayaji News: विजय कुमार सिन्हा जिला स्तरीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति (20 सूत्री) और नागरिक परिषद की महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लेंगे. जिला प्रशासन ने बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

Gayaji News: (गया से रोशन कुमार की रिपोर्ट)
गयाजी जिले के प्रभारी मंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा गुरुवार को गयाजी दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे जिला स्तरीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति (20 सूत्री) और नागरिक परिषद की महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लेंगे. जिला प्रशासन ने बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

समाहरणालय में होगी महत्वपूर्ण बैठक

जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति (20 सूत्री) और नागरिक परिषद के सदस्यों की बैठक गुरुवार को समाहरणालय में आयोजित की गई है. दोनों बैठकों में प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा मुख्य रूप से शामिल होंगे और विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे.

एनडीए कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री सुबह गया शहर स्थित सर्किट हाउस पहुंचेंगे. यहां वे एनडीए के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे. उनके आगमन को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी गतिविधियां तेज हो गई हैं.

दोपहर में 20 सूत्री बैठक

प्रभारी मंत्री दोपहर में समाहरणालय में आयोजित 20 सूत्री समिति की बैठक में शामिल होंगे. इसके बाद शाम चार बजे से नागरिक परिषद की बैठक में भाग लेकर जिले के विकास, जनसुविधाओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे. बैठकों और अन्य कार्यक्रमों के बाद प्रभारी मंत्री रात में गया स्थित सर्किट हाउस में रुकेंगे. जिला प्रशासन की ओर से उनके दौरे को लेकर आवश्यक सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं.

Also Read: गयाजी में पीएटी फॉर्म भर चुके छात्रों को मिले अंतिम मौका, P.hd दाखिले का नियम बदलने के बाद कुलपति से बड़ी मांग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >