गयाजी में व्यवसायी को गोली मारकर 40 लाख लूटने वाले का चेहरा आया सामने, अब होगी गिरफ्तारी

Gayaji News: गयाजी के गुरुआ में 40 लाख रुपये के लूटकांड में शामिल आरोपियों की तस्वीरें पुलिस ने सार्वजनिक कर दी हैं. पहचान बताने वाले को 10-10 हजार रुपये का इनाम मिलेगा. एसआईटी टीम जांच में जुटी है.

गुरुआ से डॉ. प्रमोद कुमार वर्मा की रिपोर्ट
Gayaji News:
गयाजी जिले के चर्चित गुरुआ लूटकांड में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है. आभूषण व्यवसायी को गोली मारकर करीब 40 लाख रुपये की लूट की घटना में शामिल आरोपियों की तस्वीरें सार्वजनिक कर दी गई हैं. पुलिस ने आरोपियों की पहचान बताने वाले लोगों के लिए 10-10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है. साथ ही सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखने का भरोसा भी दिया गया है.

40 लाख की लूटकांड के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गुरुआ बाजार स्थित एस ब्रदर्स ज्वेलर्स के संचालक प्रभाकर प्रसाद वर्णवाल को गोली मारकर नगदी और जेवरात समेत करीब 40 लाख रुपये की लूट की गई थी. इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस लगातार अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है. मामले की जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों की तस्वीरें सार्वजनिक की हैं. पुलिस का मानना है कि तस्वीरें सामने आने के बाद अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में तेजी आएगी.

पहचान बताने वाले को मिलेगा 10-10 हजार रुपये इनाम

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि तस्वीरों में दिख रहे आरोपियों की पहचान बताने वाले व्यक्ति को 10-10 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.

आईजी विकास वैभव और एसएसपी ने किया था निरीक्षण

घटना के बाद मगध क्षेत्र के आईजी विकास वैभव और एसएसपी सुशील कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे थे. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

लूटकांड के खुलासे के लिए गठित हुई एसआईटी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है. एसआईटी वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी और जांच अभियान चला रही है. कई संदिग्धों से पूछताछ भी की जा चुकी है. गुरुआ थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने कहा कि पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है. लगातार तकनीकी निगरानी और छापेमारी की जा रही है तथा जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़े…

जनता से सहयोग की अपील

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक की गई तस्वीरों में दिख रहे आरोपियों के बारे में जानकारी रखता है तो तत्काल पुलिस को सूचित करे. पुलिस का कहना है कि जनता के सहयोग से अपराधियों तक जल्दी पहुंचा जा सकता है

Also Read: गयाजी में पुलिस का बड़ा एक्शन, ज्वेलरी कारोबारी लूटकांड में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, एक आरोपी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >