Gaya Ji Tree Raksha Bandhan : गया जी शहर के वागेश्वरी रोड स्थित एक संस्थान की ओर से रक्षाबंधन के अवसर पर ‘वृक्ष रक्षा सूत्र उत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में संस्थान के सदस्यों और छात्र-छात्राओं ने रामशिला पहाड़ पहुंचकर प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया.
पूर्व में लगाए गए पौधों व पेड़ों को बांधा रक्षासूत्र
इस दौरान सदस्यों ने रामशिला पहाड़ पर पूर्व में लगाए गए पौधों के साथ-साथ वहां मौजूद जीवनदायिनी पेड़ों को भी रक्षासूत्र (राखी) बांधा. पेड़ों को राखी बांधने के साथ ही उनकी सुरक्षा, नियमित देखरेख और संवर्धन का संकल्प लिया गया.
पेड़ों का महत्व समझाकर लोगों को किया जागरूक
कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण और पेड़ों के महत्व के प्रति जागरूक किया गया. संस्था के सदस्यों ने आमजन को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया.
पहाड़ों को हरा-भरा बनाना संस्थान की प्राथमिकता: अध्यक्ष
संस्थान के अध्यक्ष ने कहा कि सूखे और पथरीले हो रहे पहाड़ों को दोबारा हरा-भरा बनाने के लिए ऐसे प्रयास जरूरी हैं. पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं और हमें ऑक्सीजन सहित अनेक आवश्यक संसाधन प्रदान करते हैं.
Also Read : सावन पूर्णिमा पर गया के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जल-दूध से हुआ महादेव का अभिषेक
रक्षाबंधन के पवित्र अवसर पर पेड़ों को रक्षासूत्र बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लेना पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश है.
रामशिला पहाड़ के संरक्षण में जुटी संस्था
अध्यक्ष ने कहा कि रामशिला पहाड़ को हरा-भरा रखना और पर्यावरण संरक्षण संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है. इस कार्यक्रम में संस्था के कई लोग और छात्र-छात्राएं शामिल रहे.
