गया अंडर-16 क्रिकेट टीम बनी मगध चैंपियन

नालंदा में चल रहे श्यामल सिन्हा क्रिकेट टूर्नामेंट में गया अंडर-16 टीम का बेहतर प्रदर्शन रहा. शुक्रवार को गया टीम के कैप्टन प्रीतम राज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया.

गया. नालंदा में चल रहे श्यामल सिन्हा क्रिकेट टूर्नामेंट में गया अंडर-16 टीम का बेहतर प्रदर्शन रहा. शुक्रवार को गया टीम के कैप्टन प्रीतम राज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. टीम ने 40 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 204 रन का स्कोर खड़ा किया. गया की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आयुष कुमार ने 68 रन, कैप्टन प्रीतम कुमार ने 43 रनों की पारी खेली पवन भारद्वाज ने 25 रन बनाये. 204 रन का पीछा करते हुए जहानाबाद की टीम मात्र 199 रन पर 10 विकेट गंवा दिये. गया की ओर से गेंदबाजी करते हुए राजा कुमार ने तीन विकेट प्राप्त किये और शिवम राज ने भी तीन विकेट प्राप्त किये. दोनों गेंदबाज बल्लेबाज को टिकने नहीं दिया और लगातार विकेट झटकते रहे. इस तरह पांच रनों से गया की टीम ने जहानाबाद को हराया. बेहतरीन व रोमांचक मुकाबले में मिली जीत पर टीम को गया जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पुलस्कार सिंह, उपाध्यक्ष दिवेश आनंद, सचिव असद शाहीन, उपसचिव अशोक यादव कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार तिवारी, लिली कुमार व अन्य ने खिलाड़ियों को बधाई दी और साथ ही साथ टीम के कोच सुभाष कुमार को और टीम मैनेजर दिलीप शर्मा को शुभकामनाएं दीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >