सेकेंडरी दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक अपने नाम किये. खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया.
विजेता विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय की प्रातःकालीन सभा के दौरान सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया. समारोह में विजेता विद्यार्थियों के अभिभावक भी मौजूद रहे. इस दौरान विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के चेहरों पर खुशी, गर्व और उत्साह साफ नजर आया.
प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों को दी बधाई
विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश चन्द्रा ने सभी पदक विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और खेल शिक्षक कैलाश सर व अंजार सर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय बताया.
गया जी: 3 साल से फरार थे 4 आरोपी, गांव में लौटते ही पुलिस ने दबोचा
मेहनत और अनुशासन से मिली सफलता
प्रधानाचार्य ने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता उनके कठोर परिश्रम और अनुशासन का परिणाम है. इसमें अभिभावकों के सहयोग और खेल शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत जारी रखने के लिए प्रेरित किया.
विद्यालय और जिले का नाम रोशन करने की दी प्रेरणा
प्रधानाचार्य ने सभी खिलाड़ियों से भविष्य की प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करने और विद्यालय के साथ-साथ जिला व राज्य का नाम रोशन करने का आह्वान किया. विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनकी उपलब्धि पर खुशी जतायी.
