मालगाड़ी से कोयला उतार रहा था युवक, आरपीएफ ने दबोचा, 55 किलो कोयला जब्त

Gaya RPF Action: गया में आरपीएफ ने ऑपरेशन रेल सुरक्षा के तहत कोयला चोरी करते एक युवक को गिरफ्तार किया. 55 किलोग्राम कच्चा कोयला बरामद कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

गया जी से रोहित की रिपोर्ट
Gaya RPF Action: गया जी में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे ऑपरेशन रेल सुरक्षा के तहत बड़ी कार्रवाई की है. मानपुर स्टेशन के पास मालगाड़ी से कोयला चोरी करते एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. आरपीएफ ने उसके कब्जे से 55 किलोग्राम कच्चा कोयला बरामद किया है और कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

क्या है पूरा मामला

आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार उपनिरीक्षक राज किशोर सिंह अपनी टीम के साथ मानपुर क्षेत्र में गश्त और जांच अभियान चला रहे थे. इसी दौरान गश्ती दल मानपुर स्टेशन के पश्चिमी छोर पर पहुंचा. जहां अप लूप लाइन संख्या-02 पर एक कोयला लदी मालगाड़ी खड़ी थी. गश्त के दौरान जवानों ने एक व्यक्ति को मालगाड़ी से कोयला उतारते देखा. संदेह होने पर टीम ने कुछ दूरी से निगरानी शुरू की. पुष्टि होने के बाद आरपीएफ कर्मियों ने कार्रवाई करते हुए युवक को रेलवे संपत्ति चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया.

आरोपी के पास से बरामद हुआ 55 किलो कोयला

तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से लगभग 55 किलोग्राम कच्चा कोयला बरामद किया गया. आरपीएफ के मुताबिक बरामद कोयले की अनुमानित कीमत करीब 1100 रुपये है. जब्त कोयले को रेलवे अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है. गिरफ्तार युवक की पहचान मानपुर प्रखंड के मलाह टोली निवासी राजा कुमार के रूप में की गई है.

आरपीएफ ने हिरासत में लिया

उसे मौके से हिरासत में लेकर आरपीएफ पोस्ट गया लाया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई. उपनिरीक्षक आर.के. सिंह की लिखित शिकायत के आधार पर कांड संख्या 5/26 दर्ज किया गया. आरोपी के विरुद्ध रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम की धारा 3 तथा रेल अधिनियम की धारा 147 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

आरपीएफ ने क्या कहा?

आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह और आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि रेलवे संपत्ति की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. कोयला चोरी और रेलवे संपत्ति से जुड़े अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. आरपीएफ ने आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. साथ ही रेलवे परिसरों और मालगाड़ियों की सुरक्षा को लेकर निगरानी और सख्त करने की बात कही गई है.

Also Read: गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लोडेड पिस्टल के साथ 3 युवक गिरफ्तार, SUV और मोबाइल भी जब्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >