Gaya Politics : (रोशन कुमार) महात्मा ज्योतिबा फुले क्रांतिकारी संघ के राष्ट्रीय संयोजक विनय कुशवाहा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि किसी भी राजनेता को किसी जाति विशेष को टारगेट करके बयान देना लोकतंत्र में राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ है. इससे जातीय उन्माद फैलेगा और आपसी सौहार्द और राजनीतिक स्तर गिरेगा.
आम आदमी हो या राजनेता नहीं करें अभद्र टिप्पणी
विनय कुशवाहा ने कहा कि चाहे राजनेता हो या आम आदमी उसे किसी जाति या व्यक्ति विशेष पर अभद्र टिप्पणी नहीं करना चाहिए. अभद्र टिप्पणी करने से दो जाति समूह के बीच वैमनस्य कायम होता है. जो राज्य और देश हित के लिए काफी नुकसानदायक है. कोई भी सरकार समाज के तमाम वर्गों के लेकर काम करती है और बिहार में वर्तमान सम्राट सरकार समाज के तमाम वर्गों को साथ लेकर काम कर रही है.
अपराधी किसी जाति विशेष के नहीं होते
अपराधी किसी जाति विशेष के नहीं होते हैं अपराधी अपराधी होते हैं. अपराध करने वाले को सरकार सजा दे रही है. इसमें किसी जाति विशेष को जाति सूचक बात नहीं करना चाहिए. विनय कुशवाहा ने कहा कि हाल के दिनों में जिस तरह से लोग बयान बाजी कर रहे हैं. यह राज्य हित और देश हित के लिए उपयोगी नहीं है.ऐसे बयानों से बचना चाहिए एवं राज्य को विकसित बनाने के लिए सरकार को सहयोग करना चाहिए.
Also Read: डोभी के जनरल स्टोर की गुमटी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
