गया में पैक्स चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी, अध्यक्ष समेत 35 प्रत्याशी मैदान में, इस दिन होगा मतदान

Gaya PACS Elections: कुकिंहार कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) चुनाव को लेकर मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया के बाद अध्यक्ष पद के तीन और सदस्य पद के 32 अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्न आवंटित किये गये.

Gaya PACS Elections: कुकिंहार कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) चुनाव को लेकर मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया के बाद अध्यक्ष पद के तीन और सदस्य पद के 32 अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्न आवंटित किये गये. चुनाव चिह्न मिलने के बाद प्रत्याशियों ने अपने-अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है.

एक प्रत्याशी ने लिया नाम वापस

प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि नामांकन के बाद एक अभ्यर्थी ने प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर अपना नाम वापस ले लिया. इसके बाद शेष सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न प्रदान कर दिये गये.

तीन जून को होगा मतदान और मतगणना

निर्वाची पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पैक्स चुनाव के लिए मतदान और मतगणना तीन जून को करायी जायेगी. चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी तेज कर दी गयी हैं ताकि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके.

जनसंपर्क अभियान में जुटे प्रत्याशी

पैक्स चुनाव को लेकर प्रखंड क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है. अध्यक्ष और सदस्य पद के प्रत्याशी अपने-अपने स्तर से जनसंपर्क अभियान में जुट गये हैं. गांव-गांव जाकर मतदाताओं से समर्थन मांगा जा रहा है और चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है.

Also Read: मरीजों के लिए जरूरी खबर: जयप्रकाश नारायण अस्पताल में आज सुबह 8 से चलेगी ओपीडी, देखें डॉक्टरों का रोस्टर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >