चितापकला में पति-पत्नी आमने-सामने, पैक्स चुनाव ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, नामांकन के पहले दिन दिलचस्प हुआ मुकाबला

बुधवार को नामांकन के पहले दिन चितापकला पंचायत में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला, जहां पूर्व मुखिया जितेंद्र प्रसाद यादव और उनकी पत्नी व वर्तमान मुखिया कांति देवी ने पैक्स अध्यक्ष पद के लिए अलग-अलग नामांकन पत्र दाखिल किया

Gaya PACS Elections: (नवीन मिश्रा) शेरघाटी प्रखंड में पैक्स चुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है. बुधवार को नामांकन के पहले दिन चितापकला पंचायत में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला, जहां पूर्व मुखिया जितेंद्र प्रसाद यादव और उनकी पत्नी व वर्तमान मुखिया कांति देवी ने पैक्स अध्यक्ष पद के लिए अलग-अलग नामांकन पत्र दाखिल किया. पति-पत्नी के चुनावी मैदान में उतरने से पंचायत में सियासी चर्चा तेज हो गई है.

गोपालपुर में राहुल कुमार ने भरा पर्चा

नगर क्षेत्र गोपालपुर से वर्तमान मनोनीत पैक्स अध्यक्ष राहुल कुमार ने भी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. वहीं बार पंचायत से पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र नहीं भरा, जिससे वहां चुनावी हलचल अपेक्षाकृत शांत दिखी.

समर्थकों में दिखा चुनाव को लेकर उत्साह

बार पंचायत, चितापकला पंचायत और नगर क्षेत्र गोपालपुर में होने वाले चुनाव को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. खासकर चितापकला पंचायत में मुकाबला काफी रोचक माना जा रहा है. पूर्व में पैक्स अध्यक्ष रह चुके जितेंद्र प्रसाद यादव एक बार फिर मैदान में हैं, जबकि कांति देवी वर्तमान में पंचायत की मुखिया हैं.

प्रशासन ने पूरी की चुनावी तैयारियां

बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी स्नेहिल आनंद ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई है और प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने कहा कि 20 और 21 मई तक नामांकन की प्रक्रिया जारी रहेगी, जबकि 22 और 23 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी.

3 जून को मतदान और उसी दिन परिणाम

निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार 26 मई को अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे, जिसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे. चुनाव चिन्ह मिलने के बाद 27 मई से प्रत्याशी प्रचार अभियान शुरू करेंगे. मतदान 3 जून को होगा तथा उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे.

Also Read: गुरुआ में शुरू हुआ भव्य महारुद्र यज्ञ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >