Gaya News : लूट व चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

Gaya News : बांकेबाजार थाने की पुलिस ने थाना गेट के समीप वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की दो बाइक व 27 लीटर महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है.

बांकेबाजार.

बांकेबाजार थाने की पुलिस ने थाना गेट के समीप वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की दो बाइक व 27 लीटर महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष विनय कुमार चौरसिया ने बताया कि थाना गेट के समीप वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइकों को जब्त किया गया. इसमें एक बाइक झारखंड के प्रतापपुर थाना क्षेत्र से लूटी हुई है. दूसरी बाइक को लेकर डोभी थाने में चोरी का मामला दर्ज है. उन्होंने बताया कि बाइक के साथ रोशनगंज थाना क्षेत्र के बिहरगाईं गांव के रहनेवाले महेंद्र मंडल को गिरफ्तार किया गया है. वहीं दूसरा बाइक चालक भागने में सफल रहा. उन्होंने बताया कि बाइक जब्त करने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >