Gaya News : होमवर्क के लिए डांटा, तो छात्र ने दोस्तों के साथ मिल टीचर को पीटा

Gaya News : मानपुर के एक निजी स्कूल के साइंस के टीचर की मंगलवार की दोपहर घर लौटने समय घात लगाये कुछ छात्रों ने जमकर पिटाई कर दी.

मानपुर. मानपुर के एक निजी स्कूल के साइंस के टीचर की मंगलवार की दोपहर घर लौटने समय घात लगाये कुछ छात्रों ने जमकर पिटाई कर दी. इस घटना के बाद आरोपित छात्रों के खिलाफ जख्मी टीचर ने स्थानीय मुफस्सिल थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार, टीचर केंदुई के समीप के रहनेवाले हैं और मानपुर के एक निजी स्कूल में साइंस टीचर के रूप में बच्चों को पढ़ा रहे हैं. जख्मी टीचर ने स्थानीय पुलिस को बताया कि 10वीं के एक छात्र को होमवर्क पूरा नहीं कर लाने पर डांट-फटकार लगायी थी. इसके बाद उक्त छात्र ने नौवीं कक्षा के एक साथी के अलावा दूसरे लोगों के साथ मिल कर उनके साथ मारपीट की. वह स्कूल में छुट्टी के बाद केंदुई अपने आवास पर बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान बाइक रुकवा कर मारपीट की. थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >