गया सिटी डायरी: विष्णुपद से लेकर मंगला गौरी मंदिर तक, जानें आरती का समय, आज बिजली कटौती से भी मिलेगी राहत

धार्मिक नगरी गया जी में शनिवार का दिन आम लोगों और श्रद्धालुओं दोनों के लिए राहत भरा रहने वाला है. जहां एक तरफ बिजली विभाग ने आज शहर में किसी भी तरह की बिजली कटौती नहीं करने का फैसला किया है, वहीं दूसरी तरफ शहर के प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है.

Gaya News : गया जी से नीरज कुमार की रिपोर्ट. धार्मिक नगरी गया जी में शनिवार का दिन आम लोगों और श्रद्धालुओं दोनों के लिए राहत भरा रहने वाला है. जहां एक तरफ बिजली विभाग ने आज शहर में किसी भी तरह की बिजली कटौती नहीं करने का फैसला किया है, वहीं दूसरी तरफ शहर के प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. जो भक्त आज शहर के प्रमुख मंदिरों में आरती में शामिल होना चाहते हैं, वे घर से निकलने से पहले नीचे दिया गया पूरा शेड्यूल जरूर चेक कर लें.

प्रमुख मंदिरों में सुबह और रात की आरती का समय

  • विष्णुपद मंदिर: सुबह की आरती 5:00 बजे और रात की आरती 10:00 बजे.
  • मां मंगला गौरी मंदिर: सुबह की आरती 4:00 बजे और रात की आरती 10:00 बजे.
  • मां बगला स्थान मंदिर: सुबह की आरती 5:00 बजे और रात की आरती 7:30 बजे.
  • मां वागेश्वरी मंदिर: सुबह की आरती 5:30 बजे और रात की आरती 6:45 बजे.
  • मां दु:खहरणी मंदिर: सुबह की आरती 7:00 बजे और रात की आरती 8:00 बजे.

बिजली अपडेट: आज नहीं होगी कोई कटौती

शहरवासियों के लिए भीषण गर्मी के बीच एक बड़ी राहत की खबर है. साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की ओर से शहर सहित पूरे जिले में आज (शुक्रवार) बिजली कटौती की कोई आधिकारिक सूचना नहीं है. इसका मतलब है कि लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलती रहेगी और उन्हें उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pranjal pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >