अंडर-16 क्रिकेट में गया बना बिहार चैंपियन, फाइनल में भोजपुर को 5 विकेट से हराया

Gaya News: गया जिला क्रिकेट टीम ने श्यामल प्रसाद सिन्हा अंडर-16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में भोजपुर को 5 विकेट से हराकर बिहार चैंपियन बनने का खिताब जीता. सीतामढ़ी में खेले गए मुकाबले में गया ने 144 रन का लक्ष्य 28 ओवर में हासिल किया. गेंदबाजी में अमित कुमार और विकास कुमार चमके, जबकि बल्लेबाजी में सुमन कुमार ने 47 रन बनाए.

Gaya News(हरिबंश कुमार): बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित श्यामल प्रसाद सिन्हा अंडर-16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में गया जिला क्रिकेट संघ की टीम ने ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए बिहार चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया. फाइनल मुकाबले में गया की टीम ने भोजपुर जिला अंडर-16 टीम को पांच विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया. यह रोमांचक मुकाबला सीतामढ़ी के टर्फ विकेट मैदान पर खेला गया. 50 ओवर के इस एकदिवसीय मुकाबले में भोजपुर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.3 ओवर में 143 रन पर ऑल आउट हो गयी.

गया की बल्लेबाजी और गेंदबाजी

गया की ओर से अमित कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि विकास कुमार ने तीन विकेट हासिल कर विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. 144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गया की टीम ने संयमित बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 28 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. जीत का ऐतिहासिक क्षण तब आया जब राहुल कुमार ने शानदार छक्का लगाकर टीम को विजयी बनाया. गया की ओर से सुमन कुमार ने सर्वाधिक 47 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि नीतीश रॉय ने 33 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभायी.

चेयरमैन देवेश आनंद ने पूरी टीम को बधाई दी

टीम की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे मुख्य कोच डीपी पांडेय का विशेष योगदान रहा. उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया. वहीं टीम मैनेजर एमडी दानिश ने भी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने और टीम प्रबंधन में अहम भूमिका निभायी. बिहार चैंपियन बनने पर गया जिला क्रिकेट संघ के चेयरमैन देवेश आनंद ने पूरी टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पुलस्कर सिंह ने कहा कि इस प्रदर्शन के आधार पर आने वाले समय में कई खिलाड़ियों का चयन बिहार टीम में होना तय है.

Also Read: ट्रांसपोर्ट बुकिंग के नाम पर युवक से ठगी, सामान फंसने का डर दिखाकर लगातार वसूले पैसे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >