Gaya News : चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार

Gaya News : टनकुप्पा थाने की पुलिस ने बुधवार की देर रात मखदुमपुर गांव में छापेमारी कर चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया.

टनकुप्पा. टनकुप्पा थाने की पुलिस ने बुधवार की देर रात मखदुमपुर गांव में छापेमारी कर चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित पूर्व में कई बार जेल जा चुके हैं. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों युवकों की पहचान टनकुप्पा के मखदुमपुर गांव के रहनेवाले रोहित कुमार व फतेहपुर थाने के रमरायचक गांव के रहनेवाले सन्नी कुमार के रूप में की गयी है. मौके पर दोनों बदमाश को गिरफ्तार करते हुए घर से एक बाइक व एक रिंच को जब्त किया गया है. बाइक चोरी की है. रोहित कुमार के विरुद्ध दो मामला चोरी का थाने में दर्ज है. कई बार बाइक चोरी सहित अन्य चोरी के मामला में जेल जा चुका है. सन्नी कुमार के बारे में फतेहपुर थाने से जानकारी ली जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों बदमाशों से पूछताछ कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >