Gaya News : जहानाबाद के युवक के साथ लूटपाट में वजीरगंज से तीन गिरफ्तार

Gaya News : 15 अगस्त की रात एकम्बा रेलवे गुमटी के पास एक बाइक सवार को अपराधियों ने लूट लिया था. इसमें शामिल सभी अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

वजीरगंज. 15 अगस्त की रात एकम्बा रेलवे गुमटी के पास एक बाइक सवार को अपराधियों ने लूट लिया था. इसमें शामिल सभी अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रविवार को वजीरगंज थाने में प्रेसवार्ता कर थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के सुखियावां गांव के रहनेवाले मृत्युंजय कुमार देवघर से आने के दौरान गया पार हो रहे थे. उसी दौरान भिंडस चमनडीह रोड से रात पहर बारिश के दरम्यान एकम्बा रेलवे गुमटी के पास सुनसान जगह पर अपराधियों ने लूटपाट की थी. इसमें बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया था. इस मामले में अतरी थाने ने सरैया के मनीष कुमार को बाइक के साथ गिरफ्तार कर विगत दिन जेल भेज दिया था. उसकी निशानदेही पर आगे की कार्रवाई के दरम्यान शनिवार को वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधघरेया से रंजय कुमार, राजू कुमार व अर्जुन कुमार को गिरफ्तार किया गया, इनके पास से चोरी का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है. छापेमारी दल में थानाध्यक्ष सहित पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह, श्याम बिहारी चौधरी, सिपाही मनीष कुमार, राजीव कुमार एवं प्रशांत कुमार शामिल थे. सभी गिरफ्तार अपराधियों को साक्ष्य के साथ न्यायालय को सुपुर्द कर जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >