गया में महिला सिपाही के घर दूसरी बार चोरों का धावा, थाना के पीछे वारदात से इलाके में दहशत

Gaya News: चंदौती थाना के पीछे स्थित वार्ड नंबर 29 में देर रात चोरों ने एक महिला सिपाही के घर में घुसकर चोरी की कोशिश की.

Gaya News: (गया से हरीबंश कुमार की रिपोर्ट)

चंदौती थाना के पीछे स्थित वार्ड नंबर 29 में देर रात चोरों ने एक महिला सिपाही के घर में घुसकर चोरी की कोशिश की. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पीड़ित परिवार ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं.

घर के मालिक आगरा गए थे, रिश्तेदार थे मौजूद

जानकारी के अनुसार बिट्टू कुमार, पिता विजय कुमार वर्मा, मूल रूप से डोभी थाना क्षेत्र के कुरमावां गांव के रहने वाले हैं और वर्तमान में चंदौती वार्ड नंबर 29 में मकान बनाकर रहते हैं. घटना के समय घर के मालिक किसी काम से आगरा गए हुए थे. घर में एक रिश्तेदार मौजूद थे, तभी चोरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की.

महिला सिपाही के घर पहले भी हो चुकी है बड़ी चोरी

बताया गया कि बिट्टू कुमार की पत्नी शिल्पी कुमारी वर्तमान में कटिहार पुलिस लाइन में महिला सिपाही के पद पर तैनात हैं. पीड़ित परिवार का कहना है कि इससे पहले वर्ष 2023 में भी उनके घर में बड़ी चोरी हुई थी, जिसकी प्राथमिकी चंदौती थाना में दर्ज कराई गई थी.

थाना के पीछे चोरी की कोशिश से उठे कई सवाल

थाना के पीछे स्थित घर में दोबारा चोरी की घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोग भी हैरान हैं. लोगों का कहना है कि जब पुलिसकर्मी के घर सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है. फिलहाल मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है.

Also Read: Raid In Bihar: गयाजी के पूर्व सांसद रंजीत सिंह के घर से छापेमारी में मिली 50 लाख की नकली दवाइयां, महिला सहित 2 गिरफ्तार, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >