गया में शिक्षिका की घर में भीषण चोरी, ताला तोड़कर लाखों के जेवरात लेकर फरार हुए चोर

Gaya News: गुरुआ बाजार स्थित कोयरी टोला मोहल्ले में चोरों ने बंद पड़े एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई

Gaya News: (गुरुआ से डॉ. प्रमोद कुमार वर्मा की रिपोर्ट)

गुरुआ बाजार स्थित कोयरी टोला मोहल्ले में चोरों ने बंद पड़े एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. चोरी की यह वारदात राजू शर्मा के घर में हुई है.

ताला तोड़ घर में घुसे चोर

मिली जानकारी के अनुसार राजू शर्मा की पत्नी एक शिक्षिका हैं. परिवार के सभी सदस्य किसी निजी कार्य से गया गए हुए थे. इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सूने घर का फायदा उठाया और मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर गए. चोरों ने घर के विभिन्न कमरों में रखे बक्से, अटैची और अलमारी को खंगाल डाला.

घर लौटे तो नजारा देख उड़े होश

कई बक्सों का ताला तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान, सोने-चांदी के जेवरात, कपड़े, बर्तन और अन्य मूल्यवान वस्तुएं चोरी कर ली गईं. सोमवार की सुबह राजू शर्मा पत्नी को स्कूल छोड़ने के बाद जब घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखकर हैरान रह गए. घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था. घटना का पता चलते ही उन्होंने तुरंत गुरुआ थाना पुलिस को सूचना दी.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही गुरुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है तथा चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है. चोरी के बाद मोहल्ले में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है.

Also Read: रस्सी से गला घोंटकर युवक की हत्या, अपराधियों ने शव को गया-पटना हाईवे पर फेंका, इलाके में दहशत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >