गया के कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर छात्रा से 15 हजार की ठगी, आरोपी पर केस दर्ज

Gaya News: शहर स्थित मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में जूलॉजी विषय से बीए पार्ट वन में नामांकन कराने के नाम पर एक छात्रा से 15 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है.

Gaya News: (गया से रोशन कुमार की रिपोर्ट)

शहर स्थित मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में जूलॉजी विषय से बीए पार्ट वन में नामांकन कराने के नाम पर एक छात्रा से 15 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर शहर में चर्चा तेज हो गयी है. इस मामले में गया शहर के आशा सिंह मोड़ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी डॉ. पुष्पांजलि ने रामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने पुलिस को बताया कि एक छात्रा उनकी परिचित थी और उसे मिर्जा गालिब कॉलेज में नामांकन लेना था.

कॉलेज कर्मी बताकर युवक ने लिये रुपये

प्राथमिकी के अनुसार छात्रा जब कॉलेज पहुंची तो वहां मौजूद एक युवक ने खुद को कॉलेज से जुड़ा बताते हुए फरवरी 2025 में नामांकन कराने के नाम पर 15 हजार रुपये ले लिये. पैसे लेने के बाद आरोपी ने न तो नामांकन कराया और न ही अब फोन रिसीव कर रहा है.

बागेश्वरी रोड का रहने वाला है आरोपी

डॉ. पुष्पांजलि ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान रोशन कुमार के रूप में हुई है, जो गया शहर के बागेश्वरी रोड पावरगंज मोहल्ले का रहने वाला है. छात्रा और उसके परिवार को काफी दिनों तक झांसे में रखा गया.

रामपुर थाना में दर्ज हुआ केस

मामले को गंभीरता से लेते हुए रामपुर थाना पुलिस ने आरोपी रोशन कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

Also Read: गया में पुलिस वाहन को देख अचानक भागने लगा युवक, गिरकर हुआ घायल, हालत गंभीर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >