गया में अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने जोगिया पहाड़ के समीप की छापेमारी

गुरुआ पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार की देर रात जोगिया पहाड़ के समीप छापेमारी कर 85 लीटर महुआ शराब बरामद किया.

Gaya News: (गुरुआ से डॉ प्रमोद कुमार वर्मा) गुरुआ पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार की देर रात जोगिया पहाड़ के समीप छापेमारी कर 85 लीटर महुआ शराब बरामद किया. इस दौरान पुलिस ने मौके पर संचालित एक अवैध शराब भट्ठी को भी ध्वस्त कर दिया और शराब निर्माण में जुटे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने जोगिया पहाड़ के समीप की छापेमारी

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नगदीप मांझी के रूप में की गई है. बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जोगिया पहाड़ के आसपास जंगल क्षेत्र में अवैध तरीके से महुआ शराब बनाई जा रही है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर देर रात छापेमारी की गई.

अंधेरे का फायदा उठा फरार हुए तस्कर, एक धराया

पुलिस को देखते ही वहां मौजूद अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि नगदीप मांझी को मौके से पकड़ लिया गया. छापेमारी के दौरान शराब बनाने में उपयोग किए जा रहे उपकरण, ड्रम और अन्य सामग्री को भी नष्ट कर दिया गया. पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

थानाध्यक्ष ने क्या कहा?

थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. एक सप्ताह पूर्व भी पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई कर शराब बरामद की थी.उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.छापेमारी से कारोबारीयो में हड़कंप मची है.

Also Read: गया के बीचों-बीच करोड़ों की योजना बनी मौत का जाल कृसत तालाब में बंद पड़ी लाइट एंड साउंड परियोजना, अवशेषों पर खेल रहे बच्चे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >