इमामगंज और बाराचट्टी के युवाओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, एसडीओ ने सौंपा नियुक्ति पत्र

Gaya News: शेरघाटी अनुमंडल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इमामगंज और बाराचट्टी प्रखंड के चयनित युवाओं को विकास मित्र पद का नियोजन पत्र सौंपा गया.

Gaya News: ( शेरघाटी से नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट) शेरघाटी अनुमंडल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इमामगंज और बाराचट्टी प्रखंड के चयनित युवाओं को विकास मित्र पद का नियोजन पत्र सौंपा गया. एसडीओ मनीष कुमार ने दोनों अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देते हुए जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की सलाह दी.

एसडीओ कार्यालय में हुआ नियोजन पत्र वितरण

जानकारी के अनुसार शेरघाटी अनुमंडल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को औपचारिक रूप से नियोजन पत्र प्रदान किया गया. इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों युवाओं को नई जिम्मेदारी सौंपी गई.

चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मिली नियुक्ति पत्र

इमामगंज प्रखंड के चुआवार पंचायत निवासी शुभम कुमार तथा बाराचट्टी प्रखंड के काहुदाग पंचायत निवासी कुन्दन कुमार का विकास मित्र पद पर चयन किया गया है. चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों को नियुक्ति पत्र दिया गया.

एसडीओ ने दी जिम्मेदारी निभाने की सीख

एसडीओ मनीष कुमार ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विकास मित्र समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं. उन्होंने दोनों युवाओं से निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करने का आह्वान किया.

सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में निभाएंगे अहम भूमिका

एसडीओ ने कहा कि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचे, इसमें विकास मित्रों की जिम्मेदारी काफी महत्वपूर्ण होती है. ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने और लोगों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य विकास मित्र करेंगे.

नियोजन पत्र मिलते ही खुशी का माहौल

नियोजन पत्र मिलने के बाद शुभम कुमार और कुन्दन कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया. दोनों ने क्षेत्र के लोगों की सेवा करने और विकास कार्यों में सक्रिय योगदान देने का भरोसा दिलाया.

Also Read: गया में थानेदार सस्पेंड, जनसुनवाई में मिली शिकायत के बाद आईजी विकास वैभव की बड़ी कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >