सदर अस्पताल अपडेट: शनिवार को ओपीडी में बैठेंगे ये डॉक्टर, घर से निकलने से पहले चेक कर लें टाइमिंग

अगर आप शनिवार को स्वास्थ्य जांच या इलाज के लिए जयप्रकाश नारायण अस्पताल (सदर अस्पताल) जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है. मरीजों की सहूलियत के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से शनिवार की ओपीडी का रोस्टर जारी कर दिया गया है.

Gaya News : जितेंद्र मिश्र की रिपोर्ट. अगर आप शनिवार को स्वास्थ्य जांच या इलाज के लिए जयप्रकाश नारायण अस्पताल (सदर अस्पताल) जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है. मरीजों की सहूलियत के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से शनिवार की ओपीडी का रोस्टर जारी कर दिया गया है. ओपीडी में भीड़ और बेवजह की परेशानी से बचने के लिए अस्पताल पहुंचने से पहले टाइमिंग और संबंधित विभाग के डॉक्टरों की सूची यहां जरूर देख लें.

ओपीडी का निर्धारित समय

  • सुबह की शिफ्ट: 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
  • शाम की शिफ्ट: 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

शनिवार को ओपीडी में उपलब्ध डॉक्टरों की सूची

  • मेडिसिन: डॉ हेमंत कुमार
  • शिशु रोग (Pediatrics): डॉ बिजेंद्र कुमार सिंह
  • चर्म रोग (Skin): डॉ विमल कुमार रंजन
  • सर्जरी (Surgery): डॉ संजय कुमार सिंह
  • अस्थि रोग (Ortho): डॉ अभिषेक कुमार
  • स्त्री एवं प्रसूति रोग (Gynecology): डॉ संध्या प्रसाद
  • ईएनटी (ENT): डॉ अंकिता सिन्हा
  • गैर संचारी रोग (NCD): डॉ मो. एमई हक और डॉ मधु कुमारी गुप्ता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pranjal pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >