बेलागंज के बेला रॉयल होटल में पुलिस की रेड, भूसे में छुपी मिली विदेशी शराब, संचालक गिरफ्तार

Gaya News: बेलागंज थाना क्षेत्र के विभिन्न होटल, लॉज और रेस्टोरेंट में बुधवार की मध्य रात्रि पुलिस ने सघन छापेमारी अभियान चलाया. पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाये गये इस अभियान से इलाके में हड़कंप मच गया.

Gaya News: (बेलागंज से अजीत कुमार की रिपोर्ट)

बेलागंज थाना क्षेत्र के विभिन्न होटल, लॉज और रेस्टोरेंट में बुधवार की मध्य रात्रि पुलिस ने सघन छापेमारी अभियान चलाया. पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाये गये इस अभियान से इलाके में हड़कंप मच गया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने बेला रॉयल होटल में कार्रवाई करते हुए 5.700 लीटर विदेशी शराब बरामद की. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में अवैध रूप से शराब छुपाकर रखी गयी है.

भूसे के अंदर छुपाकर रखी गयी थी शराब

थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस टीम ने देर रात होटल में छापेमारी की. जांच के दौरान होटल परिसर में भूसे के अंदर छुपाकर रखी गयी विदेशी शराब बरामद की गयी. बरामदगी के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी. मामले में पुलिस ने होटल संचालक अनिल यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी बेलागंज थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव का निवासी बताया जा रहा है. छापेमारी के दौरान होटल और आसपास के इलाके की भी सघन जांच की गयी.

शराबबंदी कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई

थानाध्यक्ष ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और अवैध शराब कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने गिरफ्तार होटल संचालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं क्षेत्र के अन्य होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को भी नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी गयी है.

Also Read: गया के कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर छात्रा से 15 हजार की ठगी, आरोपी पर केस दर्ज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >