Gaya News : गुरुआ थाने की पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Gaya News : गुरुआ थाना क्षेत्र के अलग-अलग तीन अभियुक्तों के घर स्थानीय पुलिस ने दल-बल के साथ पहुंचकर न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपका कर न्यायालय में पेश होने की चेतावनी दी है.

गुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र के अलग-अलग तीन अभियुक्तों के घर स्थानीय पुलिस ने दल-बल के साथ पहुंचकर न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपका कर न्यायालय में पेश होने की चेतावनी दी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष सरफराज इमाम ने बताया कि बहेरी गांव में अनिल सिंह, मीरा कुमारी व खैरी गांव में राजकुमार सिंह के घर इश्तेहार चिपकाया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष मो सरफराज इमाम ने यह भी बताया कि इन लोगों पर न्यायालय से वारंट आने के बावजूद भी कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे, इसलिए न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया गया है. इससे लोगों में हड़कंप है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >