Gaya News : पार्सल वैन से 302 किलो गांजा बरामद, पटना के दो युवक गिरफ्तार

Gaya News : बरामद गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है. गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही.

Gaya News : (रोशन कुमार) बहेरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड की ओर से आ रहे एक पार्सल वैन से 302 किलो गांजा बरामद किया है. मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों युवक पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र के निवासी हैं. फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गयी

बरामद गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजा की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसकी सप्लाई कहां होनी थी.

पुलिस का कहना है कि मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: गया में जमीन कारोबारी की बेरहमी से हत्या, पथरौरा हाईवे के पास शव मिलने से सनसनी, पैसों के लेन-देन का था विवाद!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >