Gaya News:(मनोज मिश्रा) भदवर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए अफीम की खेती के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान भदवर थाना क्षेत्र के भोकहा पंचायत अंतर्गत पननवाटांड़ गांव निवासी महेंद्र सिंह भोक्ता के रूप में हुई है.
गुप्त सूचना पर घर से दबोचा गया आरोपी
जानकारी के अनुसार भदवर थाना कांड संख्या 11/26 में आरोपी महेंद्र सिंह भोक्ता के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज था. पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी. गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी अभियान चलाया और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ में जुटी पुलिस, अन्य लोगों की तलाश जारी
भदवर थानाध्यक्ष सचिन Kumar ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया. फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.
न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है. मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है.
