Gaya News : वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत

Gaya News:ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक विजय मवेशी चराने के लिए खेत की ओर गये थे

टिकारी. सोमवार की शाम अचानक हुई वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना टिकारी थाना क्षेत्र के पलुहड़ भीठ गांव की है. मृतक की पहचान पलुहड़ भीठ गांव निवासी 45 वर्षीय विजय यादव के रूप में हुई. ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक विजय मवेशी चराने के लिए खेत की ओर गये थे. सोमवार की शाम तेज आवाज की कड़क के साथ वज्रपात हुई. इसकी चपेट में विजय आ गये. घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी स्वजनों द्वारा टिकारी थाने की पुलिस को दी गयी. जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और अद्यतन जानकारी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar singh_pt

अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 12 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बेलदौर (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >