Gaya News : पड़ोसी ने घर पर की फायरिंग, दर्ज करायी प्राथमिकी

Gaya News : मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के बेलाही गांव में रहनेवाले बालकिशुन यादव के घर पर गोलीबारी करने का मामला प्रकाश में आया है. इस घटना की छानबीन करने पहुंची मगध मेडिकल थाने की पुलिस ने एक खोखा और फायरिंग किये हुए गोली का अगला भाग बरामद किया है.

गया. मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के बेलाही गांव में रहनेवाले बालकिशुन यादव के घर पर गोलीबारी करने का मामला प्रकाश में आया है. इस घटना की छानबीन करने पहुंची मगध मेडिकल थाने की पुलिस ने एक खोखा और फायरिंग किये हुए गोली का अगला भाग बरामद किया है. बुधवार को मगध मेडिकल थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि फायरिंग करनेवाले आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. इधर, पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि दिनेश यादव उनके घर के बाहर आया और गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग करने लगा. इस मामले को लेकर बालकिशुन यादव की पत्नी सुमंती देवी के बयान पर मगध मेडिकल थाने में आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत दिनेश यादव के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >