बोधगया में सशक्त स्थायी समिति का बदला चेहरा, तीन नए चेहरों पर जताया भरोसा

Gaya News : बोधगया नगर पर्षद की सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव में इस बार बेहद चौंकाने वाला परिणाम सामने आया है. वार्ड पार्षदों ने स्टैंडिंग कमेटी के पुराने तीनों सदस्यों को दरकिनार करते हुए तीन नए चेहरों को समिति में जगह दे दी है.

Gaya News: (बोधगया से कलेन्द्र प्रताप की रिपोर्ट)

बोधगया प्रखंड कार्यालय में संपन्न चुनाव के बाद मतगणना में स्टैंडिंग कमेटी के तीनों नए चेहरों ने जीत हासिल कर बाजी पलट दी. चुनाव के निर्वाची पदाधिकारी सह गया सदर एसडीओ ने बताया कि इस चुनाव में कुल आठ उम्मीदवारों ने नामांकन किया था. मतदान के बाद मतों की गिनती की गई, जिसमें पुराने सदस्यों को हार का सामना करना पड़ा. परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी सदर एसडीओ व सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बोधगया बीडीओ ने विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र भेंट किया और पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई.

पुराने सदस्यों को पार्षदों ने नकारा

चुनाव परिणामों के अनुसार, क्रम संख्या एक में विजय कुमार ने 17 वोट लाकर शानदार जीत दर्ज की, जबकि इस सीट पर पूर्व में स्टैंडिंग कमेटी की सदस्य रहीं सुमीरा कुमारी को महज 12 वोट मिले. क्रम संख्या दो में गौतम कुमार गुप्ता ने 15 वोट हासिल कर विजय का परचम लहराया, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी विकास कुमार 14 वोट लाकर दूसरे नंबर पर रहे. वहीं, पूर्व स्टैंडिंग कमेटी मेंबर श्वेता रानी को मात्र तीन वोटों से ही संतोष करना पड़ा. इसी तरह क्रम संख्या तीन में संजू देवी ने 17 वोट पाकर जीत दर्ज की, जबकि सुमन कुमारी को 12 वोट मिले और पूर्व सदस्य मेघझर सिंह को केवल तीन वोट प्राप्त हुए.

प्रखंड परिसर में मतगणना के अंत तक बनी रही सरगर्मी

इस महत्वपूर्ण चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में सुबह से ही भारी गहमागहमी और सरगर्मी बनी रही. मतगणना पूरी होने तक नए और पुराने चेहरों की जीत-हार को लेकर कयासों का दौर चलता रहा. लेकिन परिणाम आने के बाद पूरा परिदृश्य ही बदल गया. नगर पर्षद के वार्ड पार्षदों ने पूर्व से काबिज सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों श्वेता रानी, मेघझर सिंह व सुमीरा कुमारी को पूरी तरह नकार दिया और नए चेहरों को चुनकर नगर सरकार की नई रणनीति को सामने लाया है.

Also Read: बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे रुकीं मां-बेटी, गया में ठनका गिरने से एक की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi Kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >