Gaya News : ट्रेनों में मोबाइल छीननेवाला धनबाद का युवक गिरफ्तार

Gaya News : ट्रेनों में चोरी व यात्रियों से मारपीट कर मोबाइल छीननेवाले युवक को आरपीएफ की टीम ने गया-कोडरमा रेलखंड स्थित रेलवे लाइन के किनारे से गिरफ्तार किया है.

गया. ट्रेनों में चोरी व यात्रियों से मारपीट कर मोबाइल छीननेवाले युवक को आरपीएफ की टीम ने गया-कोडरमा रेलखंड स्थित रेलवे लाइन के किनारे से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान धनबाद जिला के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के रहनेवाले विकास साव के रूप में की गयी है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह, प्रधान आरक्षी परवेज खान व आरक्षी धीरज कुमार सहित अन्य जवानों द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान रेलवे लाइन के किनारे एक युवक को भगाते हुए देखा गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार युवक के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. गिरफ्तार युवक ने पुलिस को बताया कि यह मोबाइल चोरी का है. इसके बाद वीडियोग्राफी कर जब्त सूची तैयार कर पकड़े गये व्यक्ति को सुरक्षित पोस्ट पर लाया गया. पुलिस युवक के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >