Gaya News : आर्द्रता बढ़ने के साथ लुढ़का पारा, बढ़ी कनकनी

Gaya News : रात में मैदानी क्षेत्रों में कुहासा और दिन में धूप-छांव के बीच आर्द्रता बढ़ गयी है. साथ ही तापमान लुढ़क गया. इससे कनकनी बढ़ गयी है.

गया. रात में मैदानी क्षेत्रों में कुहासा और दिन में धूप-छांव के बीच आर्द्रता बढ़ गयी है. साथ ही तापमान लुढ़क गया. इससे कनकनी बढ़ गयी है. शुक्रवार को न्यूनतम पारा 13.8 डिग्री व अधिकतम पारा 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा. सुबह की आर्द्रता 90 प्रतिशत व शाम की आर्द्रता 70 प्रतिशत रही. रात से लेकर सुबह साढ़े सात बजे तक मैदानी इलाके में कुहासे का भी असर रहा. गुरुवार को न्यूनतम पारा 15.2 डिग्री व अधिकतम पारा 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा था. सर्दी के इस मौसम में शुक्रवार को पहली बार न्यूनतम पारा 14 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया है. इसी के साथ शाम ढलने के बाद हल्की कनकनी महसूस की गयी. मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम पारा इसी तरह बरकरार रहने की संभावना है. साथ ही सर्द हवा के बीच आर्द्रता के बढ़नी की आशंका जतायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >