गया मार्केट अपडेट: आम, लीची और तरबूज से सजा फलों का बाजार, यहां चेक करें सूखे मेवे और सोने-चांदी के आज के दाम

स्थानीय मंडियों में शनिवार को सर्राफा बाजार से लेकर फल और सूखा मेवा (ड्राई फ्रूट्स) के दामों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है. गर्मी के इस सीजन में जहां आम, लीची और तरबूज जैसे मौसमी फलों की आवक बढ़ने से बाजार गुलजार है.

Gaya News : गया जी से नीरज कुमार की रिपोर्ट. स्थानीय मंडियों में शनिवार को सर्राफा बाजार से लेकर फल और सूखा मेवा (ड्राई फ्रूट्स) के दामों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है. गर्मी के इस सीजन में जहां आम, लीची और तरबूज जैसे मौसमी फलों की आवक बढ़ने से बाजार गुलजार है, वहीं सूखा मेवा और सर्राफा बाजार की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव जारी है. अगर आप आज बाजार में खरीदारी के लिए निकलने वाले हैं, तो विभिन्न वस्तुओं की ताजा मूल्य सूची नीचे देख सकते हैं.

सर्राफा बाजार: सोने-चांदी के भाव

  • सोना (24 कैरेट): लगभग 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम.
  • शुद्ध चांदी: लगभग 2.65 लाख रुपये प्रति किलोग्राम. (नोट: बाजार में चल रहे वास्तविक वैश्विक रेट से इन आंकड़ों का मिलान अवश्य कर लें.)

सूखा मेवा का भाव (रुपये प्रति किलो में)

  • काजू: 850 से 920 रुपये.
  • अखरोट गिरी: 950 से 1050 रुपये.
  • बादाम गिरी: 700 से 750 रुपये.
  • किशमिश: 400 से 550 रुपये.
  • मखाना: 800 से 950 रुपये.
  • पिस्ता सादा (बिना छिलका): 2600 से 2800 रुपये.
  • पिस्ता (साल्टेड, छिलके के साथ): 1050 से 1150 रुपये.

ताजे और मौसमी फलों का भाव

  • आम: 100 से 120 रुपये प्रति किलो.
  • लीची (बंगाल): 120 रुपये प्रति किलो.
  • तरबूज: 20 से 30 रुपये प्रति किलो.
  • लालमी: 40 से 50 रुपये प्रति किलो.
  • सेब: 200 से 240 रुपये प्रति किलो.
  • अंगूर: 200 से 220 रुपये प्रति किलो.
  • अनार: 150 से 160 रुपये प्रति किलो.
  • संतरा: 150 से 180 रुपये प्रति किलो.
  • पपीता: 40 से 50 रुपये प्रति किलो.
  • खीरा: 30 से 40 रुपये प्रति किलो.
  • केला: 50 से 60 रुपये प्रति दर्जन.
  • कीवी: 100 रुपये में चार पीस.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pranjal pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >