Gaya News : डोभी चतरा मार्ग पर बड़ी ब्रेकिंग: 3,600 लीटर स्प्रिट जब्त, दो गिरफ्तार

Gaya News : डोभी-चतरा मार्ग पर बड़ी कार्रवाई, 3600 लीटर स्प्रिट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Gaya News (ओमकार सिन्हा) : डोभी चतरा मुख्य मार्ग पर बहेरा थाना के अंतर्गत धीरजापुर पुल के स्मिथ डाक पार्सल पिकअप वैन से 90 गैलन अर्थात लगभग 3,600 लीटर स्प्रिट जब्त किया गया. इस संबंध में बहेरा थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बतापा की मौके से वैन चालक नालंदा जिला के बाली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के बलिराम कुमार एवं उप-चालक नालंदा जिला के बेना थाना क्षेत्र के गंगा बीघा निवासी शिव कुमार को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

अवैध शराब बनाने की साजिश नाकाम, पुलिस जांच में जुटी

थानाध्यक्ष ने बताया की छापेमारी के दौरान स्प्रिट की पहचान कर मौके से बड़ी मात्रा में तरल पदार्थ जब्त किया गया, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य करीब 15 लाख रुपये है. शुरुआती जांच में पता चला है कि यह स्प्रिट हजारीबाग से चतरा डोभी होते हुए उतरी बिहार में डिलीवरी के लिए लाया जा रहा था, जहां से इसे मिलाकर अवैध शराब तैयार की जानी थी. थानाध्यक्ष ने ये भी बताया की स्प्रिट के साथ मिलाये जाने वाले रासायनिक अनुपात में थोड़ी भी गड़बड़ी जहरीली शराब का कारण बन सकती है, जिससे पीने वालों की जान तक जा सकती है. थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है और आपूर्ति कड़ी के अन्य सदस्यों की पहचान कर गिरफ्तारी भी की जाएगी.ग्रामीण इलाकों में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है.

Also Read : Auranagbad News : वट सावित्री पूजा के दिन लापता हुए मासूम को पुलिस ने खोजा, सीसीटीवी फुटेज से खुला सुराग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >