Gaya News :  महारुद्र यज्ञ में पहुंचे पूर्व सांसद, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

Gaya News : कथावाचक आचार्य सुधीर शरण जी महाराज की कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. उनकी मधुर वाणी और धार्मिक प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया.

Gaya News : (प्रमोद कुमार वर्मा)  प्रखंड के ढिबरा स्थित स्टेडियम में आयोजित ग्यारह दिवसीय महारुद्र यज्ञ के पांचवें दिन सोमवार देर रात औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह यज्ञ स्थल पहुंचे. उनके आगमन पर श्रद्धालुओं और आयोजन समिति के सदस्यों ने भव्य स्वागत किया.

पूर्व सांसद ने यज्ञ स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की. इस अवसर पर अयोध्या से पधारे संत सीताराम दास जी महाराज, आयोजन समिति के प्रमुख एवं अतिपिछड़ा आयोग के सदस्य अमित कुमार दांगी, अखिलेश सिंह, अनिल कुमार यादव, संजय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. आयोजन समिति की ओर से अमित कुमार दांगी ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया.

धार्मिक अनुष्ठान लोगों को एकजुट करने का कार्य करते हैं

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने महारुद्र यज्ञ की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाते हैं. उन्होंने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान लोगों को एकजुट करने का कार्य करते हैं और आपसी भाईचारा व सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत बनाते हैं.

वहीं कथावाचक आचार्य सुधीर शरण जी महाराज की कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. उनकी मधुर वाणी और धार्मिक प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >