Gaya News : महाराष्ट्र पुलिस ने बरहोरिया से साइबर फ्रॉड मामले में युवक को किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के अंधेरी रेलवे स्टेशन पर एटीएम कार्ड बदलकर पैसे की निकासी करने के मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई की.

Gaya News : (अरविंद कुमार सिंह) महाराष्ट्र पुलिस ने शुक्रवार को फतेहपुर थाना क्षेत्र के बरहोरिया गांव से साइबर फ्रॉड के एक मामले में एक युवक को फतेहपुर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया. फतेहपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र के अंधेरी रेलवे स्टेशन पर एटीएम कार्ड बदलकर पैसे की निकासी करने के मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामले की जांच के दौरान कांड संख्या 88/26 में फतेहपुर थाना क्षेत्र के बरहोरिया निवासी मो. कामिल की संलिप्तता सामने आई.

बरहोरिया गांव घर से गिरफ्तारी हुई

थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को महाराष्ट्र पुलिस फतेहपुर पहुंची. इसके बाद फतेहपुर पुलिस के सहयोग से संयुक्त टीम ने बरहोरिया गांव स्थित उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद महाराष्ट्र पुलिस आरोपी मो. कामिल को अपने साथ लेकर रवाना हो गई.

Also Read : Drishyam 2 में क्यों हुई थी अक्षय खन्ना की कास्टिंग, निर्देशक अभिषेक पाठक ने किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >