Gaya News : गया में दिनदहाड़े सीएसपी से 50 हजार की लूट

Gaya News : बांकेबाजार थाना क्षेत्र के सैफगंज गांव में संचालित पीएनबी के सीएसपी से लुटेरों ने 50 हजार रुपये लूट लिये व फरार हो गये.

बांकेबाजार. बांकेबाजार थाना क्षेत्र के सैफगंज गांव में संचालित पीएनबी के सीएसपी से लुटेरों ने 50 हजार रुपये लूट लिये व फरार हो गये. इस मामले में सैफगंज गांव की रहनेवाली सीएसपी संचालिका सुनीता कुमारी द्वारा थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी गयी है. सुनीता कुमारी द्वारा थाने में दिये गये आवेदन में जिक्र किया गया है कि प्रतिदिन की तरह सीएसपी संचालित कर रही थी. इस दौरान तीन की संख्या में रहे लुटेरे सीएसपी में घुस गये पिस्तौल सटाकर बोला कि जो भी कैश है वह दे दो नहीं तो गोली मार देंगे. यह बोलते हुए ड्रावर में रखें 50 हजार रुपये निकाल लिये व सैफगंज पुल की तरफ तीनों फरार हो गये. इधर, इस घटना के बाद शेरघाटी डीएसपी शैलेंद्र कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे व सीएसपी संचालिका से पूछताछ की. वहीं थानाध्यक्ष विनय कुमार चौरसिया ने बताया कि लूट की घटना हुई है. लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि तीनों लुटेरों को एक बाइक पर सवार होकर मंजरी की ओर भागते हुए सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है. इसके आधार पर छापेमारी की जा रही है. जानकारी देते चलें कि सुनीता कुमारी से पिछले वर्ष 16 मई 2023 को भी बांकेबाजार स्थित पीएनबी के समीप से एक लाख रुपये लुटेरों ने लूट लिये थे. उस समय वह पीएनबी मेन ब्रांच से पैसे की निकासी कर अपने सीएसपी ब्रांच जा रही थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >