गया जी दर्शन: आज विष्णुपद से मंगला गौरी मंदिर तक की आरती का समय जानें, बिजली कटौती पर भी है अपडेट

गया शहर के श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों के लिए आज का दिन राहत भरा रहने वाला है. एक तरफ जहां एसबीपीडीसीएल ने शहर में बिजली कटौती की कोई सूचना नहीं दी है, वहीं विष्णुपद और मां मंगला गौरी सहित शहर के प्रमुख मंदिरों में दर्शन और आरती नियमित समय पर होगी.

Gaya News : नीरज कुमार की रिपोर्ट. गया शहर के श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों के लिए आज का दिन राहत भरा रहने वाला है. एक तरफ जहां एसबीपीडीसीएल ने शहर में बिजली कटौती की कोई सूचना नहीं दी है, वहीं विष्णुपद और मां मंगला गौरी सहित शहर के प्रमुख मंदिरों में दर्शन और आरती नियमित समय पर होगी. अगर आप आज सपरिवार मंदिर जाने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले यहां आरती का सही समय जरूर चेक कर लें.

गया जी के प्रमुख मंदिरों में आरती का समय

  • मां मंगला गौरी मंदिर: सुबह की आरती 4:00 बजे होगी, जबकि रात की आरती 10:00 बजे की जाएगी.
  • विष्णुपद मंदिर: यहां सुबह की आरती का समय 5:00 बजे है. वहीं, रात की आरती 10:00 बजे होगी.
  • मां बगला स्थान मंदिर: श्रद्धालु सुबह 5:00 बजे और रात 7:30 बजे आरती में शामिल हो सकते हैं.
  • मां वागेश्वरी मंदिर: सुबह की आरती 5:30 बजे और रात की आरती 6:45 बजे निर्धारित है.
  • मां दु:खहरणी मंदिर: यहां सुबह 7:00 बजे और रात 8:00 बजे आरती की जाएगी.

बिजली आपूर्ति अपडेट

  • कोई कटौती नहीं: शहर सहित पूरे जिले में आज एसबीपीडीसीएल की ओर से बिजली कटौती का कोई आधिकारिक रोस्टर या सूचना जारी नहीं की गई है. इसका मतलब है कि शहर में बिजली की आपूर्ति सामान्य रहने की पूरी उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pranjal pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >