Gaya News : नाबालिग छात्रा का अपहरण, परिजनों ने थाने में दिया आवेदन

Gaya News : प्रखंड की बिच्छा पंचायत में एक सरकारी स्कूल में पढ़नेवाली 16 वर्षीय छात्रा के अपहरण का मामला वजीरगंज थाने में आया है.

वजीरगंज. प्रखंड की बिच्छा पंचायत में एक सरकारी स्कूल में पढ़नेवाली 16 वर्षीय छात्रा के अपहरण का मामला वजीरगंज थाने में आया है. पीड़ित परिवार द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक 22 नवंबर को घर से पढ़ने के लिए विद्यालय गयी, लेकिन घर वापस नहीं लौटने पर विद्यालय में पूछताछ के बाद परिजनों ने इधर-उधर काफी खोजबीन की. छात्रा के बारे में अन्य लोगों से पूछताछ के बाद पता चला कि बिच्छा गांव का रहनेवाले एक युवक छात्रा को बहला फुसलाकर कर किसी अज्ञात जगह ले गया है. थाने में आवेदन दिये जाने के बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपित के बारे में पूछताछ कर जानकारी लेने का प्रयास किया. उस युवक के घर पर पुलिस के जाते ही उसके परिजन एवं अन्य सहयोगी छात्रा के परिजनों के घर पर गाली-गलौज कर मारपीट करने का प्रयास किया. इसकी सूचना छात्रा के परिजनों ने वजीरगंज थाने को दी है. वजीरगंज थाना प्रभारी वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, जल्द ही छात्रा को बरामद किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >